-रोड रेस्टोरेशन व जलापूर्ति हर हाल में सुनिश्चित करने के निर्देश,
उरई (जालौन )। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में कार्यों में ढिलाई पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि महत्वाकांक्षी योजना को प्रत्येक गांव में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। समीक्षा में सामने आया कि पाइपलाइन बिछाने के बाद कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और रोड रेस्टोरेशन लंबित है। डीएम ने प्राथमिकता पर यह कार्य तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने पाया कि जीवीपीआर के 212 गांवों में से 26 में अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। कार्यदायी संस्थाओं को लंबित गांवों में मानव संसाधन लगाकर कार्य तेज करने व पाइपलाइन लीकेज एवं अधूरे कनेक्शन तत्काल दूर करने के आदेश दिए गए। एडीएम नमामि गंगे, अधिशासी अभियंता व बीडीओ को नियमित रूप से आकस्मिक ग्राम भ्रमण कर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी 11 ब्ॅत् प्वाइंट्स पर रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जाए और रोस्टर अंकित किया जाए, ताकि जलापूर्ति कभी बाधित न हो। रोड रेस्टोरेशन की गुणवत्ता जांच के भी निर्देश दिए।
बताया गया कि जनपद में करीब 1600 किलोमीटर सड़कों की खुदाई हुई थी, जिसमें से 1660 किलोमीटर का निर्माण पूर्ण हो चुका है (विवरणानुसार 1660 किलोमीटर)। 264 ग्राम पंचायतों में करीब 240 किलोमीटर सड़क निर्माण अवशेष है। डीएन ने कहा कि मई माह तक यह कार्य अनिवार्य रूप से पूरा किया जाए। शिथिलता बरतने वाली कंपनियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर अनुबंध निरस्त करने की संस्तुति भी की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य, उपजिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, अधिशासी अभियंता अंचल गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- जल जीवन मिशन की बैठक लेते डीएम
Post a Comment