पन्ना जिले की बेटी शक्ति दुबे बनी संगीत जगत की उभरती पहचान


--बुंदेलखंड प्रसिद्ध भजन गायिका के नाम से मशहूर है शक्ति 
 राकेश कुमार
भोपाल।  मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के ग्राम दनबारा की रहने वाली 17 वर्षीय शक्ति दुबे आज संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली है  पिता श्री ओम प्रकाश दुबे की बेटी शक्ति ने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संगीत की पढ़ाई कर रही हैं।
शक्ति दुबे ने मात्र 10 वर्ष की उम्र में संगीत की शिक्षा शुरू कर दी थी शक्ति ने जानकारी देते बताया का उन्हें पहला कार्यक्रम  ग्राम सिमरिया तहसील सिमरिया जिला पन्ना मध्य प्रदेश  में किया था नवरात्रि में देवी जागरण में ओर शक्ति के परिवार में संगीत का कोई माहौल न होने के बावजूद भी शक्ति ने अपनी लगन और मेहनत से इस क्षेत्र में कदम रखा और आज उसी को अपना करियर बनाने का संकल्प लिया है।महज 12 साल की उम्र में शक्ति दुबे को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत जिला पन्ना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि रहा  यह सम्मान उन्हें तत्कालीन जिला कलेक्टर द्वारा दिया गया था।
पिछले 5 वर्षों से शक्ति दुबे बागेश्वर धाम में अपनी बहनों के साथ भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां  भी दे रही हैं। इतना ही नहीं, बागेश्वर धाम सरकार की दो प्रमुख पदयात्राओं में राष्ट्रगान गाने की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई। उनके द्वारा गाए गए राष्ट्रगान के बाद ही पदयात्रा का शुभारंभ  आज भी होता  है
शक्ति के परिवार में एक छोटा भाई भी है जिसका नाम रुद्र दुबे है , जिसने इस वर्ष 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है। साधारण परिवार से आने वाली शक्ति दुबे ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह साबित कर दिया है कि अगर जुनून हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।  आज शक्ति दुबे समाज के लिए प्रेरणा बन रही हैं, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को साकार कर रही हैं।आज बंदेलखंड प्रसिद्ध भजन गायिका के नाम से मशहूर है

Post a Comment

Previous Post Next Post