नारी शक्ति का आक्रोश और ईडी गठबंधन बेहोश, भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम की जीत का जश्न मनाया

 जालौन (उत्तर प्रदेश)। पश्चिम बंगाल और असम में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय जालौन पर रविवार को जोरदार जश्न मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिष्ठान वितरण, ढोल बजाकर और अतिशबाजी (पटाखे) कर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर उर्विजा दीक्षित ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का परचम लहराया है और जनता के विश्वास ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा, "यह विजय केवल एक राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति जनता के अटूट विश्वास की अभिव्यक्ति है। पश्चिम बंगाल की जागरूक एवं सम्मानित जनता ने सिद्ध कर दिया कि जनआशीर्वाद हमेशा सत्य, सेवा और समर्पण के साथ खड़ा रहता है।"
दीक्षित ने यह भी कहा, "अब बंगाल विकास, सुरक्षा, समृद्धि और नए आत्मविश्वास के साथ उज्ज्वल भविष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर होगा।" उन्होंने पश्चिम बंगाल की समस्त जनता को हृदय से धन्यवाद एवं अनंत शुभकामनाएं दीं और इसे 'लोकतंत्र की जीत' बताया।

वहीं, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने संकट मोचन मंदिर पर पूजा-अर्चना कर जीत की खुशी मनाई।
 इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजीव उपाध्याय, जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, विनोद अहिरवार, राम अनुग्रह राजावत, रामजी राजपूत, नीरज दुबे, मीनू मिश्रा, रिशाल सिंह, मनोज यादव, भास्कर अवस्थी, बंधन द्विवेदी, शीतल सेगर, राजेंद्र शर्मा, गरिमा पाठक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post