भाई ने भाई के सिर पर छुरी मारकर किया घायल


कोंच(जालौन)। भाइयों के बिबाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि एक भाई ने दूसरे भाई के ऊपर हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिससे भाई लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

          मामला मुहल्ला आजाद नगर का है जब दिनांक 16 मई 2026 दोपहर करीब 1.30 बजे राजू पुत्र तैय्यब मकरानी अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी अपने छोटे भाई ताहिर उर्फ छोटे उर्फ धांसू पुत्र तैय्यब से दुकान के पैसे मांगे जिससे तू तू मैं मैं होते हुए मामला गाली गलौच में तब्दील हो गया और जब राजू घर पहुंचा तभी भाई ताहिर भी घर पहुंच गया और उसने गुस्से में आकर राजू के सिर पर छुरी से बार कर दिया जिससे राजू गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा घटना देख कर घर मे कोहराम मच गया और आनन फानन में परिजनों व पडोसियों ने उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया उक्त के सम्बन्ध में राजू ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए भाई खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
फोटो परिचय- खून से लथपथ राजू

Post a Comment

Previous Post Next Post