कुठौंद(जालौन)। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊ खुर्द में एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी जीवन लीला समाप्त हो गयी प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ खुर्द निवासी ओंकार सिंह सेंगर पुत्र जगराम सिंह सेगर उम्र 55 वर्ष सुबह करीब 8रू00 बजे खेतों की तरफ गया था वहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया पास में ही गांव का एक युवक बकरी चरा रहा था जिसने जलते हुये ओंकार सिंह को देखा और गांव में इसकी सूचना दी कि एक व्यक्ति आग में जल रहा है गांव वाले दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान की उस समय वह तड़प रहा था मृतक के दो लड़के हैं वह भी घटनास्थल पर पहुंच गये।
उसके लड़के अशोक उम्र 25 वर्ष तथा अशोक उम्र 20 वर्ष ने घर पर सूचना दी पूरे गांव में तथा क्षेत्र में यह खबर आग की तरह फैल गई पूरे परिवार में कोहराम मच गया शीघ्र ही सूचना थाना प्रभारी सिरसा कलार को दी गयी सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह तथा हलका इंचार्ज अरविंद यादव फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गये थाना प्रभारी के पहुंचने से पूर्व उक्त व्यक्ति ने अपने प्राण त्याग दिये थे थाना प्रभारी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेंद्र बाजपेई तथा उप जिलाधिकारी जालौन को अवगत कराया सूचना पर क्षेत्राधिकारी तहसीलदार सत्येंद्र गुप्ता भूपेंद्र निरंजन लेखपाल भी घटना स्थल पर पहुंच गए और फोरेसिक टीम को बुलाकर जांच की गयी तथा लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ग्राम वासियों ने बताया कि ओंकार सिंह की माली हालत ठीक नहीं थी ई-रिक्शा चला कर परिवार का भरण पोषण करता था ई-रिक्शा भी उसने लोन पर लिया था किस्तों की भरपाई न कर पाने के कारण कंपनी वाले 20 दिन पूर्व उसका रिक्शा छीन ले गए थे जिससे वह बहुत परेशान रहता था क्योंकि इसी रिक्शे के सहारे वह अपने परिवार का पालन करें पोषण करता था इसलिये वह काफी परेशान रहता था तथा आर्थिक तंगी के कारण ओंकार सिंह ने अग्नि स्नान करके मौत को गले लगा लिया।
फोटो परिचय- मृतक का फाइल फोटो
फोटो परिचय- मृतक का फाइल फोटो
Post a Comment