-सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पत्रकार पिता की तहरीर पर त्वरित एफआईआर दर्ज
उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के नया शांति नगर स्थित बुंदेलखंड फन वाटर पार्क में एक दबंग अपराधी द्वारा नाबालिग बच्चे के साथ की गई बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई।
प्रार्थी अवनीश कुमार द्विवेदी, पुत्र सुरेश कुमार द्विवेदी, निवासी नया पाठकपुरा, कोंच रोड, उरई, पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र केशव कुमार दिनांक 01.05.2026 को दोपहर करीब 12रू30 बजे बुंदेलखंड फन वाटर पार्क (झांसी रोड) नहाने गया था। वहां मौजूद संतोष सोनी नामक व्यक्ति ने उसके पुत्र को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से डंडों, लात-घूसों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। जिससे बच्चे के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि शाम लगभग 2 बजे आरोपी संतोष सोनी और उसकी पत्नी पूजा उनके घर पहुंचे और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के समय राम पचौरी, दलजीत सिंह और हसन नामक तीन अन्य लोग भी मौके पर मौजूद थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर तत्काल प्रभाव से संतोष सोनी और उसकी पत्नी पूजा के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाटर पार्क का दौरा किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फोटो परिचय-पिता के साथ कोतवाली में नाबालिग
Post a Comment