नगर अध्यक्ष गायत्री ओमप्रकाश वर्मा के तीन साल पूरे, जन्मदिन बना समर्थन का महोत्सव


रामपुरा(जालौन)। रामपुरा नगर पंचायत की नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा के तीन वर्षों के सफल कार्यकाल पर रविवार को पूरा क्षेत्र उत्सव में डूबा रहा। उनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम जनसमर्थन के ऐसे जनाबंदी में तब्दील हो गया, मानो कोई बड़ा शक्ति प्रदर्शन हो रहा हो।

 भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूजा शुक्ला के नेतृत्व में यह आयोजन विशेष अंदाज में मनाया गया। गायत्री वर्मा ने सबसे पहले भैरव बाबा मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इसके बाद कान्हा गौशाला में गायों को चारा, गुड़ व चना खिलाकर सेवा कार्य किया, जिससे धार्मिक और सामाजिक दोनों संदेश स्पष्ट हुए।
पूजा शुक्ला ने कहा, “गायत्री वर्मा सिर्फ नगर पंचायत अध्यक्ष नहीं, बल्कि जिले की मातृ शक्ति की पहचान हैं।” उन्होंने ईश्वर से उनकी दीर्घायु व उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, समर्थक और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे गायत्री वर्मा की बढ़ती लोकप्रियता साफ झलकी। समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।
राजनीतिक संदेश भी साफ रू तीन साल के कार्यकाल के जश्न के बहाने यह आयोजन आगामी राजनीतिक समीकरणों का संकेत भी दे गया। अपार भीड़ और समर्थन विपक्ष के लिए बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
फोटो परिचय-गौशाला में गाय को गुड़ खिलाती चेयरमेन

Post a Comment

Previous Post Next Post