-कुल की रस्म के साथ तीन दिवसीय उर्स ए शाह फजलुल्लाह का हुआ समापन
कालपी(जालौन)। रविवार को दरगाह खानकाह शरीफ कालपी में कुल की रस्म के साथ हजरत उर्स ए शाह फजलुल्लाह का तीन दिवसीय सालाना उर्स का धूमधाम से समापन हो गया। उर्स के अंतिम दिन दरगाह परिसर में कुल की फातिहा एवं लंगर का आयोजन हुआ।
दरगाह परिसर में आयोजित कुल की फातिहा की महफ़िल की अध्यक्षता करते हुये सज्जादा नसीन सैय्यद ग्यासुद्दीन मियां ने कहा कि हुजूर सल्लाह अलैह वसल्लम ने दुनिया में सच्चाई नेकी पर चलने का जो पैगाम दिया है।उसी के अनुरूप सभी लोग दुनिया में काम करें।
उन्होंने नमाज पढ़ने पर जोर दिया। इस मौके पर गौस पाक पीराने पीर दस्तगीर , हिन्द उल वली ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी, हजरत मीर मुहम्मद तिरमिजी, हजरत मीर सैयद अहमद,हजरत शाह फजलुल्लाह रहमतुल्लाह आदि वलियों की जीवनी तथा दरगाह के बारे मे जानकारियां देते हुये सुन्नियत पर चलने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि हजरत मीर सैयद शाह फजलुल्लाह अलैहे ने नेकी, रोज़ी ,कारोबार के लिये नसीहत दी है। सज्जादानशीन ने दुनियावी तथा दीनी शिक्षा के बारे में कहा खानकाह मदरसा को यूनीवर्सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। सज्जादानशीन ने शादियों में फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगाने तथा शरियत पर चलने के लिये जोर दिया गया। कुल की फातिहा में उपस्थित लोगों ने मुल्क एवं समाज की प्रगति एवं खुशहाली तथा अमन की दुआए मांगी। अकीदतमंदो ने श्रद्धापूर्वक दरगाह मे फूल एवं चादर चढ़ा कर फातिहा पढ़ी। कार्यक्रम मे मौलाना अफजल मियां,मौलाना अशफाक बरकाती, मौलाना शहनवाज अनवर आदि उलेमाओं तथा शायरों के द्वारा इस्लामिक तकरीर तथा नात प्रस्तुत की गई। इससे पहले रात में मशाइख कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे मुफ्ती अहमद रजा खान ने अपनी तकरीर में तमाम दीनी जानकारियां दी।
सैयद सिबतैन मियां, सैयद बाबू मियां, तकिया मस्जिद के इमाम हाजी मुजीब अल्लामा, शब्बीर खान, जिया दीवान, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी,रहमान खान आदि मौजूद रहे। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में लंगर वितरण किया गया। भारी संख्या में मौजूद अकीदतमंदो ने लंगर को जमकर चखा।
फोटो परिचय- उर्स की महफिल में सज्जादानशीन व अकीदतमंद
सैयद सिबतैन मियां, सैयद बाबू मियां, तकिया मस्जिद के इमाम हाजी मुजीब अल्लामा, शब्बीर खान, जिया दीवान, डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी,रहमान खान आदि मौजूद रहे। उर्स के मौके पर दरगाह परिसर में लंगर वितरण किया गया। भारी संख्या में मौजूद अकीदतमंदो ने लंगर को जमकर चखा।
फोटो परिचय- उर्स की महफिल में सज्जादानशीन व अकीदतमंद
Post a Comment