भदेख दिवारा के किसानों ने लेखपाल पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप


-ओला वृष्टि से हुई फसलों के नुकसान के संबंध में मनमानी की नीतू यादव ने
कुठौंद(जालौन)। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भदेख दिवारा ओलावृष्टि से हुए नुकसान के संबंध में किसानों ने लेखपाल नीतू यादव पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि लेखपाल नीतू यादव ने जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई थी उनके खाते में अभी तक मुआवजा के नाम पर कोई भी रुपए नहीं डलवाए जबकि किसानों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि जिन किसानों की फसल हार्वेस्टर के द्वारा ओलावृष्टि से पहले ही कतरवा कर घर पहुंच गई थी

 उनके खाते में लेखपाल के द्वारा रुपए पहले ही आ चुके हैं जबकि जिन किसानों की फसले बर्बाद हुई उनके खाते में अभी तक रुपए नहीं आए हैं उन्होंने बताया की लिस्ट डाली थी तो उसमें कई किसानों के नाम नहीं है किसानों ने खुलेआम लेखपाल नीतू यादव पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है उदय नारायण मिश्रा,मुंशी सिंह, रामबाबू सोनी, पतराखन लाल शुक्ला,अभिमन्यु सिंह,उमेश शुक्ला,राम जी शुक्ला,दिनेश शुक्ला, विद्यावती,अभिषेक कुमार बाजपेई,प्रेमा देवी,राम तुलई धोबी,गामा सिंह,विश्वजीत शुक्ला,अनमोल त्रिवेदी, विश्वजीत शुक्ला,शिवराम राठौर, हरिराम राठौर,अनुराग कुमार,श्रीमन नारायण तिवारी, राजेश शुक्ला आदि किसानो ने बताया कि जिन्ह किसानों ने लेखपाल नीतू यादव को सुविधा  शुल्क दे दिया था तो उनके खाते में रुपए आ गए हैं और जिन किसानों ने लेखपाल नीतू यादव को सुविधा शुल्क नहीं दिया था तो वह किस र्द दर की ठोकरें खाते फिर रहे हैं लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और ना ही उनके खाते में मुआवजा के नाम पर कोई रुपए लेखपाल द्वारा नहीं डलवाए गए किसान परेशान हूं वह फसल नष्ट होने के कारण अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मजबूर है लेखपाल नीतू यादव की भ्रष्ट नीति के चलते किसान परेशान है देखने वाली बात यह है कि दोबारा सर्वे होकर किसानों के साथ न्याय किया जाएगा जांच ही चलती रहेगी
फोटो परिचय- लेखपाल नीतू यादव पर धांधली का आरोप लगाते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post