पोर्टल की लापरवाही से रुकी तुलाई से किसानों का फूटा गुस्सा लगाया जाम


कोंच(जालौन)। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी केंद्र पर पिछले दो दिनों से गेहूं की तुलाई बंद होने से किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली तुलाई न होने के कारण दर्जनों किसान अपनी उपज लेकर मंडी परिसर में ही रुके हुए हैं और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं किसानों का आरोप है कि केंद्र पर बारदाना उपलब्ध होने के बावजूद उसे पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया जिससे खरीद प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

दिनशुक्रवार दोपहर करीब 2ः30 बजे समस्या का समाधान न होने से नाराज किसानों का गुस्सा फूट पड़ा औऱ किसानों ने मंडी के बाहर कोंच-नदीगांव रोड पर जाम लगा दिया करीब एक घंटे तक लगे जाम के चलते यातायात बाधित रहा और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं
जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजेश बहादुर सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक विमलेश कुमार अशोक वर्मा और मंडी चौकी इंचार्ज नीतीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए एवं पुलिस अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया और जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिया इसके बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हो सका वहीं
किसानों का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से अपनी फसल की तुलाई का इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के चलते उनकी उपज मंडी में ही पड़ी हुई है इससे उन्हें आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है साथ ही दिन-रात मंडी में रुकने से खाने-पीने और सुरक्षा जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
आरएफसी केंद्र प्रभारी मुकेश ने बताया कि केंद्र पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है लेकिन तकनीकी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण तुलाई शुरू नहीं हो पा रही है उन्होंने कहा कि पोर्टल पर बारदाना अपलोड होते ही किसानों की गेहूं खरीद और तुलाई शुरू करा दी जाएगी।
फोटो परिचय- गेहूं खरीद केन्द्र पर तुलाई का इंतजार करते किसान

Post a Comment

Previous Post Next Post