आपदा राहत व जनकल्याण योजनाओं पर डॉ. निर्मल ने दी विस्तृत जानकारी


उरई(जालौन)। विकास भवन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विधान परिषद सदस्य एवं सभापति, दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में दलित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण का नया युग आया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, स्वच्छ भारत मिशन व आयुष्मान भारत ने गरीब परिवारों के जीवन स्तर में ऐतिहासिक बदलाव किया है।

डॉ. निर्मल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुसहर, बसोर, बांसफोड़, धरकार एवं थारू समाज को आवास योजना में प्राथमिकता दी जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग में डॉ. आंबेडकर स्मारक बनकर तैयार हो रहा है, जहां 25 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा स्थापित है। स्वच्छ भारत मिशन से हाथ से मैला उठाने की प्रथा पर रोक लगी है। सीवर सफाई में दुर्घटना पर 30 लाख रुपये सहायता दी जाती है। स्टैंडअप इंडिया के तहत दलित युवाओं को 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक स्वरोजगार सहायता मिल रही है।
आपदा राहत की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में 04 जनहानियों पर 16 लाख रुपये, 08 पशुहानि प्रकरणों पर 1.485 लाख रुपये, 14 मकान क्षति मामलों पर 1.77 लाख रुपये की सहायता दी गई। अप्रैल में हुई ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से प्रभावित 13,262 किसानों को 8 करोड़ 41 लाख से अधिक की राहत राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। सरकार पूरी संवेदनशीलता व पारदर्शिता से पीड़ितों को सहायता पहुंचा रही है।इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह,पीडी अखलेश तिवारी,भी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- पत्रकार वार्ता करते डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल

Post a Comment

Previous Post Next Post