तीन मई को बौद्ध पूर्णमा महोत्सव एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का होगा आयोजन


--सम्राट अशोक धम्म ज्ञान केन्द्र में होगी बौद्ध गोष्ठी
उरई(जालौन)। विगत बर्ष की भांति इस बर्ष भी सम्राट अशोक धम्म ज्ञान केन्द्र बुद्ध विहार खितौली सरावन में बौद्ध गोष्ठी के साथ छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह का आयोजन 03 मई को किया जा रहा है। आयोजक ने बौद्ध भगवान पर आस्था रखने बाले अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बौद्ध महोत्सव का आनन्द उठाएं।

         त्रिविध बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के आयोजक पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा ने बताया 03 मई 2026 को दिन रविवार सुबह 10 बजे से बौद्ध महोत्सव एवं गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरान्त महात्मा कामता शरण इंटर कालेज खितौली सरावन के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले छात्र एवं छात्राओ का सम्मान समारोह किया जायेगा। मुख्य धम्म उपदेशक के रूप में भदन्त आर्य पुत्र अंगुलिमाल महास्थविर के अलावा मुख्य सम्मानित धम्म ज्ञानी सांसद नारायण दास अहिरवार,एमएलसी मान सिंह यादव,प्रोफेसर एमपी सिंह, प्रोफ़ेसर बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी झांसी से राज बहादुर मौर्य,कन्नौज के प्रोफेसर डा. सीपी सिंह शाक्य,बौद्धाचार्य डा. रामाधीन आदि लोगो के विचार सुने।उक्त सभी सम्मानित मुख्य अतिथियों के स्वागत में शिक्षक रणधीर सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा की टीम सहभाग्यता करेगी।
फ़ोटो परिचय- कार्यक्रम की जानकारी देते पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा

Post a Comment

Previous Post Next Post