--बोले- शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप होंगे कार्य, जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
माधौगढ़ (जालौन)। जनपद जालौन की माधौगढ़ तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने शनिवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि शासन और प्रशासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। राजस्व संबंधी मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।बताया गया कि विनय कुमार मौर्य की यह पहली प्रशासनिक तैनाती है। इससे पूर्व वह जालौन में प्रशासनिक पद पर अपनी सेवाएं दी इसके बाद विनय कुमार मौर्य ने उरई न्यायिक पद पर रहे उरई से उनका स्थानांतरण माधौगढ़ तहसील में उपजिलाधिकारी पद पर हुआ है। दुबारा प्रशासनिक तैनाती मिलने पर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रशासनिक महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है।कार्यभार ग्रहण करने के दौरान तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व कार्यों में तेजी लाने और जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा। तहसील क्षेत्र की समस्याओं का मौके पर जाकर समाधान कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।नवागत उपजिलाधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्रीय लोगों में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
फोटो परिचय- कार्यभार करते एसडीएम
Post a Comment