हिमांशु खरकिया
उरई (जालौन)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस और शहादत दिवस के अवसर पर गल्ला मंडी परिसर में पल्लेदार मजदूर यूनियन एक्टू के बैनर तले लाल झंडे लहराते हुए मजदूरों का जुलूस निकाला गया। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस एक्टू के राष्ट्रीय पार्षद का. राम सिंह चौधरी, यूनियन अध्यक्ष का. राजाराम वर्मा, संयुक्त मंत्री का. देवी दयाल वर्मा सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में जुलूस ‘नोएडा के मजदूरों को रिहा करो’, ‘योगी सरकार मजदूरों पर हमला बंद करो’, ‘42000 रुपये वेतन दो’ और ‘चार श्रम कोड खत्म करो’ जैसे नारे लगाता हुआ विश्राम गृह पहुंचा, जहां यह सभा में बदल गया।
सभा को संबोधित करते हुए का. राम सिंह चौधरी ने कहा कि योगी और मोदी सरकार फैक्ट्री मालिकों से मिलकर नोएडा, मानेसर, पानीपत में मजदूरों पर जुल्म कर रही है। कई मजदूर जेल में हैं, कई लापता हैं। उन्होंने ऐलान किया कि 10 मई को चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ से मजदूर लखनऊ घेरने कूच करेंगे। भाकपा माले के जिला सचिव का. राजीव कुशवाहा ने चार श्रम कोड को ‘काला कानून’ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। अध्यक्ष का.राजाराम वर्मा ने चेतावनी दी कि 8 घंटे काम के अधिकार पर हमले पर प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी। सभा में सैकड़ों पल्लेदार मौजूद रहे।
फोटो परिचय- प्रदर्शन करते एक्टू के पदाधिकारी

Post a Comment