कैफ रजा
कालपी (जालौन)। शुक्रवार को दरगाह खानकाह मुहम्मदिया कालपी के प्रबंध कमेटी के सेकेट्री सैयद सिबतैन मियां कादरी की मौजूदगी में सज्जादानशीन सैय्यद गयासुद्दीन मियां ने ध्वजारोहण किया। झंडा फहराने के साथ ही 336 वें उर्स ए शाह फजलुल्लाह के तीन द्विवर्षीय सालाना उर्स का धूमधाम से शुभारम्भ हो गया।
जुमे की सामूहिक नमाज अदा करने के उपरांत दरगाह परिसर में आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती,मौलाना सैयद अफजल मियां, तकिया मस्जिद के इमाम हाजी मुजीब अल्लामा,डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब कालपी तहसील अध्यक्ष सलीम अंसारी समेत भारी संख्या में मौलाना , हाफिज तथा अकीदतमंद मौजूद रहे।इस अवसर पर फातिहा तथा सलाम पढ़ा गया।
दरगाह कमेटी के अध्यक्ष व सज्जादानशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि तीन दिवसीय उर्स ए शाह फजलुल्लाह के अवसर पर 1मई को मुशायरा व नातो मनकवत के प्रोग्राम का आयोजन किया। 2 मई की रात 8 से 12 बजे तक दरगाह परिसर में तकरीर की महफ़िल का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। 3 मई को दोपहर में कुल की फातिहा के बाद उर्स ए शाह फजलुल्लाह का समापन किया जायेगा। उर्स को दृष्टिगत रखते हुए दरगाह परिसर में सजावट तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है।मई नातिया मुशायरा में साबिर रज़ा अजहरी सूरत, नसीम सहर गयावी बिहार, शहबाज रज़ा नूरी कोलकाता,ज़िया यज़दानी बहराइच,शहनवाज़ हस्सानओडिशा,शाद रज़ा फतेहपुर, गुलाम ग़ौस ग़ज़ाली बरेली,समीर रज़ा प्रयागराज,मुबश्शिर रज़ा बरेली,हैरत समस्तीपुरी बिहार, सैयद वारिस चिश्ती कानपुर द्वारा अपने अपने कलाम प्रस्तुत करेंगे। इसी तरह 02 मई की रात आयोजित होने वाले मशाइख-ए-कालपी कॉन्फ़्रेंस में मुफ़्ती असजद रज़ा खान बरेली, मुफ़्ती आशिक हुसैन बरेली, मुफ्ती बदरुद्दीन अहमद कर्नाटक,मुफ़्ती शकील अहमद बरेली, कारी निसार अहमद कोलकाता,मौलाना हम्माद अनवर कानपुर,समीर रज़ा प्रयागराज,मुबश्शिर रज़ा बरेली, सैयद वारिस चिश्ती कानपुर अपनी तकरीर करेंगे। 03 मई को कुल शरीफ की फातिहा में मुफ्ती शहबाज़ अनवर कानपुर,सैयद वारिस चिश्ती कानपुर,समीर रज़ा प्रयागराज,मुबश्शिर रज़ा बरेली अपनी तकरीर करके नेकी पर चलने का पैगाम देंगे।
फोटो परिचय- झंडा रोहण कार्यक्रम तथा दरगाह में अकीदतमंदों के साथ सज्जादानशीन

Post a Comment