बुद्ध पूर्णिमा पर सम्यक महिला संघ ने किया खीरदान, गूंजा बुद्ध वंदना का संदेश


0 खीरदान के साथ बुद्ध का समता - करुणा संदेश गूंजा
 हिमांशु खरकिया
उरई (जालौन)। बुद्ध पूर्णिंमा के पावन अवसर पर सम्यक दृष्टि महिला संघ के तत्वावधान में झांसी चुंगी चौराहा पर खीरदान, सामूहिक बुद्ध वंदना एवं धम्म देशना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक जयरामदास आनंद ने किया। इस दौरान दीपा संघमित्रा बुद्ध द्वारा बुद्ध वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो उठा।ग्रुप संयोजक रिचा आनंद ने कहा कि भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि तथागत ने अष्टांगिक मार्ग का संदेश दिया, जिसमें सम्यक दृष्टि का विशेष महत्व है। हमें सभी के प्रति समान भाव और करुणा का दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

अंत में खीरदान कर सभी ने सेवा और समता का संदेश दिया।अंत में खीरदान कर सभी ने सेवा और समता का संदेश दिया। इस अवसर में ज़िला पंचायत सदस्य जैसारीकला अर्चना दिनेश जैसारी मालती देवी, मीरा चौधरी, सुनीता बौद्ध, अरुणा भारती, अनीता सिंह, अंजली गौतम, निशा सिंह, शीलेश शांति, एडवोकेट अंजना वर्मा, आरती गौतम, बबीता, रजनी, शकुंतला, ज्योति, अंकिता, पूजा चौधरी, आकांक्षा गौतम, सीता, पुष्पा, सरिता, सीमा शिरोमणि, पूजा जाटव, प्रभा, संगीता, संध्या, अंगूरी, नैंसी गौतम, फूलन देवी, कंचन वर्मा,अनुराधा वर्मा, कस्तूरी देवी, गायत्री देवी सहित सैकड़ों उपासक-उपासिकाएं उपस्थित रहीं।
फोटो परिचय- बुद्ध पूर्णिमा पर खीरदान करती महिला संघ 

Post a Comment

Previous Post Next Post