पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश / पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश राम प्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि पर सेवा कार्यक्रम,


----जरूरतमंदों को वितरित की गई सामग्री
राकेश कुमार 
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अर्जुनगंज स्थित महामान शिक्षण संस्थान (भवराव देवरस सेवान्यास) परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता की पुण्यतिथि के अवसर पर परिसर में श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उनके पुत्र डॉ. राजीव लोचन गुप्ता ने जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए कुर्ता-पायजामा, चप्पल, जूते, कच्चा राशन, दवाइयां तथा अल्पाहार सामग्री वितरित की ।

 उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन सदैव सेवा, सादगी और समाजहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा, और उसी प्रेरणा से यह सेवा कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। 

वक्ताओं ने कहा कि राम प्रकाश गुप्ता ने अपने कार्यकाल में जनसेवा और ईमानदारी की मिसाल कायम की, जिसे हमेशा याद किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सदानंद, राकेश पांडे, शारदानंद मिश्रा, मुक्त चरण, डॉ. अभय तिवारी, प्रवीण पांडे, रवि प्रकाश जायसवाल, डॉ. ज्योत्सना अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही आभा लोचन गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने और समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post