0 30 मई को उपज के तत्वाधान में सिटी सेंटर सभागार में मनाया जाएगा हिंदी पत्रकारिता दिवस
0 पत्रकार सुरक्षा का बने कानून
0 पहले की तरह विभागीय बैठकों में पत्रकारों को कवरेज करने की हो अनुमति
उरई। उपज के अलावा जिले के किसी भी पत्रकार संगठनों के पत्रकार का उत्पीड़न होने पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) लड़ाई लड़ेगा। इस तरह के कई प्रस्ताव गुरुवार को शहर के सिटी सेंटर सभागार में हुई बैठक में सर्व सम्मति से पास हुए।
संगठन के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने कहा कि एक साजिश के तहत कुछ अधिकारी और नेता कहते हैं कि पत्रकार ज्यादा भ्रष्ट हैं, जबकि सच्चाई इसके उलट है। अधिकांश नेता व अधिकारी ज्यादा भ्रष्ट हैं। पत्रकारों को इस साजिश के खिलाफ खड़ा होना होगा, और उन्हें समाज का लाइट हाउस बनना होगा, ताकि वह गरीब पीड़ित की आवाज वे पूरी ताकत सेउठा सके। उपज के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया की पवित्र छवि को जो हमें बुजुर्गों से मिली है, उसे बरकरार रखने के लिए पत्रकारों को अपने आचरण में पवित्रता लानी होगी। वरिष्ठ पत्रकार व प्राचार्य डॉ. राकेश द्विवेदी ने कहा कि सच्चाई के सामने आज घना अंधेरा है, समाज पत्रकारों की ओर उम्मीद की नजर से देख रहा है।
पत्रकारों को जनता के हित में सच्चाई को सामने लाना होगा। वरिष्ठ पत्रकार अजय सोनी ने कहा कि पत्रकार कोई उगाल दान नहीं है। जैसे आज से 20 साल पहले पत्रकारों को कवरेज के लिए हर मीटिंग में बुलाया जाता था, वैसा ही होना चाहिए। तब मैनेज की जगह जनता को सच्ची खबरें मिलेगी। वरिष्ठ पत्रकार व एडवोकेट मतलूब चंदेल ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र से शीघ्र बनना चाहिए, ताकि पत्रकारों का बिना वजह होने वाला उत्पीड़न रुक सके। उपज के जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने कहा कि राजस्थान, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड आदि राज्यों में बुजुर्ग पत्रकारों के लिए मासिक पेंशन दी जा रही है। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग है कि विधानसभा चुनाव से पहले बुजुर्ग पत्रकारों के लिए पेंशन लागूकरे। उन्होंने बताया कि आगामी 30 मई को सिटी सेंटर सभागार में उपज के बैनर तले हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाएगा। बैठक में पत्रकार सुधीर राणा, सलिल तिवारी, शैलेंद्र यागिक, रामकुमार सिंह जादौन, अनिल ओझा ने भी पत्रकारों की समस्याओं को रखा। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अनिल शर्मा व संरक्षक संजय श्रीवास्तव नें संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन उपज के जिलाध्यक्ष अचल शर्मा ने किया। बैठक में विष्णु चंदोलिया, राहुल दुबे, प्रकाश नारायण द्विवेदी, सुशील पांडेय, रामनिवास शुक्ला, कुलदीप गोस्वामी, अलीम अहमद, ध्रुव यादव, बृजेश बादल, मनोज सैनी, शिवम यादव, मुशीर अहमद, मुजीब आलम, चंद्र प्रकाश दुबे, अब्दुल अज़ीज़, राहुल दुबे, दुष्यंत सिंह, विजय विक्रम सिंह, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार शर्मा, राहुल गुप्ता, जयदीप, नीरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Post a Comment