उरई जालौन: प्रेमी से मिलने की जिद पर अड़ी प्रेमिका ने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के पसीने छूटे



उरई (जालौन)। इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर ठगी गई एक विधवा महिला ने प्रेमी से मिलने के लिए जानलेवा कदम उठा लिया। उसने उरई कोतवाली क्षेत्र के बीएसएनएल एक्सचेंज के पास स्थित दर्जनों मीटर ऊंचे टेलीफोन टावर पर चढ़कर जान देने की धमकी दे दी। इस हाई-वोल्टेज ड्रामा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी महिला

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन महिला अपनी  ज़िद पर अड़ी रही। उसकी मांग थी कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर नहीं आ जाता, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। घंटों चले नाटक के बाद जब प्रेमी को बुला लाया गया, तब जाकर महिला टावर से उतरी और सरेआम प्रेमी से लिपटकर फूट-फूट कर रोने लगी।

लव जिहाद का शिकार हुई विधवा प्रेमिका

मामले की गहराईयों में जांच करने पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। महिला, जो स्वयं एक विधवा है, को उरई निवासी युसूफ अंसारी (अलमारी वाले) के भाई कयूम के पुत्र  आसिफ ने शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि आसिफ ने पहले उसे गुमराह किया, फिर उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहकर अनैतिक शोषण किया और बाद में उसे धोखा देकर छोड़ दिया। इस धोखे के खिलाफ महिला ने अदालत में मुकदमा भी दायर कर रखा है, जो विचाराधीन है।

पुलिस की मुश्किलें बढ़ीं

प्रेमी के प्रति आसक्ति और विश्वासघात के गुस्से में महिला का यह कृत्य कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन गया। पुलिस ने मौके पर किसी अनहोनी से बचने के लिए धैर्य दिखाते हुए मामले को शांत कराया। फिलहाल, महिला और आरोपी प्रेमी से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून अपना काम करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post