भाजपा की प्रचंड जीत पर नगर में जश्न का माहौल, ढोल-नगाड़ों संग बांटी गई मिठाइयां


कालपी (जालौन)। पश्चिम बंगाल, असम तथा पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत के बाद नगर में उत्साह और उल्लास देखने को मिला। नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के आवास पर एकत्रित हुई कार्यकर्ताओं की भीड़ जहां भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि यह विजय देश के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी शासन व्यवस्था और जनहितकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने समाज के हर वर्ग को लाभान्वित किया है, जिसके परिणामस्वरूप जनता ने भाजपा के प्रति अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता की सेवा में जुटे रहें।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नगर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाल ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनसेवा के मार्ग पर अग्रसर रहेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ जीत का जश्न मनाया।
फोटो परिचय- जीत का जश्न मनाते पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव

Post a Comment

Previous Post Next Post