कोंच(जालौन)। तहसील क्षेत्र के ग्राम अटा के किसानों ने अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन सोमवार को एसडीएम से शिकायत कर सामाधन की मांग की है किसानों का कहना है कि इस समय गांव में मूंग की फसल अच्छी स्थिति में खड़ी है लेकिन आवारा घूम रहे पशु उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं।
ग्राम अटा के कई किसानों ने सामूहिक रूप से शिकायत करते हुए बताया कि गांव के कुछ लोग अपने पालतू पशुकृजैसे गाय और सांडकृको खुला छोड़ देते हैं ये पशु दिन-रात खेतों में घुसकर मूंग की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रात-दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है फिर भी थोड़ी सी लापरवाही होते ही पशु खेतों में घुसकर फसल चौपट कर देते हैं
किसानों के अनुसार उन्होंने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों से कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला इससे किसानों में भारी नाराजगी है और उन्हें अपनी पूरी फसल बर्बाद होने का डर सता रहा है
पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह से मांग की है कि गांव में मुनादी कराकर पशु मालिकों को अपने जानवर बांधने के लिए निर्देशित किया जाए साथ ही जो लोग अपने पशुओं को खुला छोड़ते हैं उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए किसानों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
फोटो परिचय- मदद की गुहार लगाते किसान
Post a Comment