उरई (जालौन)। विकासखंड डकोर के ग्राम कुशमिलिया में कल अचानक लगी भीषण आग ने 17 निर्दोष परिवारों की रातों की नींद हराम कर दी। आग के गोले ने झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवारों का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस आपदा के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने राहत का जिम्मा उठाते हुए सोमवार को प्रभावित परिवारों से मिलकर उनके दुख में साझेदारी की।
डॉ. अनुरागी ने पीड़ितों को ढांढस बंधाते हुए अपनी तरफ से आटा, दाल, चावल और रिफाइंड जैसी खाद्य राहत सामग्री वितरित की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रशासन भी पीड़ितों के साथ है। उन्होंने शासन से बेहतर मदद दिलाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक सहायता की मांग की। इस सिलसिले में उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने का भरोसा भी दिया।
इस अवसर पर प्रलुव्य निरंजन, उपायुक्त मनरेगा रामेंद्र सिंह कुशवाहा, ग्राम प्रधान चंद्रवती, लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, के.के. राजपूत, वीरेंद्र राजपूत, डेविड राजपूत, देवी शरण समेत भारी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Post a Comment