(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से किसानों को उनकी वोई हुई फसल में अत्यधिक नुकसान हुआ है जिसके कारण अन्न दाता के सामने कृषि संकट उत्पन्न हो गया है इसी समस्या को लेकर दिन सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को देते हुए बताया कि बिगत दो दिन से क्षेत्र में ओलावृष्टि व अतिवृष्टि एवं आंधी तूफान से किसानों की गेंहूँ चना सरसों व उड़द मूंग की फसलें नष्ट हो गईं है और किसान बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है और किसानों के पास खाने को अनाज व सब्जी नहीं है वहीं जानबर भी भूसा के लिए तरसेंगे।

ऐसी स्थिति में शासन से मांग है कि लेखपालों द्वारा सर्वे कराकर क्षेत्र सलैया कैलिया नदीगांव अर्जुनपुरा व कोंच क्षेत्र से पड़री गोरा।कुंअरपुरा कैथी आदि ग्रामों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान यूनियन प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी इस दौरान भा कि यू तहसील अध्यक्ष चतुर सिंह पटेल संतराम भगवान सिंह कुशवाहा डॉक्टर पी डी निरंजन दुर्गा प्रसाद कुशवाहा प्रमोद कुमार विजय सिंह कौशल किशोर सुशील कुमार सुनील कुमार शैलेंद्र निरंजन महेंद्र सिंह रामेंद्र सिंह सहित तमाम भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी सदस्य व किसान मौजूद रहे।
फोटो परिचय-ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता

Post a Comment