(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। भारतीय किसान संघ जनपद जालौन जिला कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सक्सेना की अध्यक्षता व प्रान्त अध्यक्ष साहब सिंह चौहान के मागर्दशन में तथा प्रान्त मंत्री शिवराज सिंह पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद से आये हुए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक आपदा ओलावृष्टि, अतिवृष्टि तथा आंधी तूफान से हुये फसलों के सम्बन्ध में प्रस्ताव रखे जो बैठक में सर्वसम्मति से पारित किये गये जनपद के किसानो की समस्याओं के सम्बन्ध में ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराकर निराकरण कराने का प्रयास किया जाये।
बैठक के उपरांत भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट उरई को सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि जनपद जालौन में ओलावृष्टि से हुये नुकसान की धनराशि बीमा कम्पनी द्वारा 72 घंटे में उपलब्ध कराई जाये।जनपद जालौन में ओलावृष्टि से हुये किसानो के नुकसान का आंकलन पारदर्शिता एवं सहानुभूतिपूर्वक कराया जाये जिससे कोई किसान छूट न पाये। शासन द्वारा देय भरपाई शीघ्र कराई जाये। जनपद में आंधी एवं तूफान से बिजली बाधित हुई है जिसे विभाग को निर्देशित करते हुए अबिलम्ब
सही कराये जाये।
जनपद जालौन में गेंहू एवं मूंग की बृहद बुबाई हुई है उन फसलों को सिंचाई की आवश्यकता है उनको 24 घंटे बिजली की सप्लाई दी जाये। वर्तमान में 7-8 घंटे ही विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है। किसानो की जो फसले दांगी हो गई है उन फसलों की खरीद केन्द्रों पर एम.एस.पी. की दर पर ही खरीद की जाये किसी प्रकार की कटौती न की जाये।
जनपद में गेंहू खरीद केन्द्र पूर्णरूप से संचालित नहीं हो पाये है तथा ग्रामीण क्षेत्र में गेहूं खरीद केन्द्र
सहकारी समितियों एवं अन्य संस्थाओं के माध्यम से खोले जाये।
बैठक में पंकज पटेल जिलाउपाध्यक्ष, अनिरूद्ध सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष, रामआसरे जिलाकोषाध्यक्ष, विष्णु जिला कार्यकारिणी सदस्य, ज्ञानेन्द्र जिला सहमंत्री, रविन्द्र सिंह राजावत जिला सहमंत्री, सरमन प्रजापति जिला कार्यालय मंत्री, ओमप्रकाश द्विवेदी, बृजकिशोर सोनी, श्रीराम दौहलिया, विद्याराम, राजेन्द्र माहेश्वरी, राजकुमार सिंह पटेल, राजेन्द्र सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य, ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह राजावत रामपुरा, विश्राम सिंह चौहान माधौगढ़, बृजकिशोर पाण्डेय नदीगांव, लालजी पटेल काँच, धर्मेन्द्र शिवहरे कुठौंद रामबाबू सिंह डकोर, सुभाष चन्द्र महेवा, आनन्द तिवारी आटा, मानवेन्द्र सिंह गुर्जर जालौन, ब्लाक मंत्री रामऔतार माधौगढ़, हरिनारायण कोंच, लक्ष्मीनारायण ब्लाक उपाध्यक्ष, मिस्टर, तेजप्रताप मौजूद रहे।बैठक का संचालन जिलामंत्री आनन्द द्विवेदी द्वारा किया गया।
Post a Comment