-नुकसान के आकलन के लिए टीमें गांव-गांव रवाना
(राकेश कुमार)
माधौगढ़ (जालौन)। बीते दिनों आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मुआवजे के लिए तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी के निर्देश पर क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व टीमें गांव-गांव भेजी गई हैं।

तहसीलदार गौरव सिंह ने बताया कि टीमें खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का सर्वे कर रही हैं। जिन किसानों की फसलें पूर्ण या आंशिक रूप से नष्ट हुई हैं, उन्हें शासन के मानकों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर आर्थिक सहायता एवं गंभीर रूप से घायलों के इलाज की व्यवस्था भी की गई है।
मुआवजा फसल के प्रकार, नुकसान के प्रतिशत व गाइडलाइन के अनुसार प्रति हेक्टेयर की दर से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा। पीड़ित किसान स्वयं या जनसेवा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए खतौनी, आधार कार्ड व बैंक खाते की जानकारी अनिवार्य है।तहसीलदार ने किसानों से समय पर आवेदन करने और किसी भी परेशानी पर तहसील कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है। प्रशासन का पूरा प्रयास है कि हर पात्र तक शीघ्र राहत पहुंचाई जाए। इस पहल से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें नुकसान की भरपाई मिल सकेगी।
फोटो परिचय- एसडीएम को फसल दिखाते किसान
Post a Comment