जालौन। कोतवाली की एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत देवनगर चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीम ने महिलाओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर एसआई मधु देवी ने बताया कि कोई भी समस्या होने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क कर सकती हैं। जो जानकारी गोपनीय होगी उसमें नाम साझा नहीं किया जाता है। उन्होंने घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, कानूनी प्रावधानों और महिलाओं के अधिकारों के बारे में समझाया। अंत में शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए। इस मौके पर विमला, संतोषी, नीलम, अंकिता, प्रभा, प्रकांक्षा, प्रतिज्ञा, विभा, रामवती आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय-मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत दी जा रही जानकारी।
Post a Comment