(हिमांशु खरकया )
उरई(जालौन)। प्रभु यीशु मसीह के बलिदान दिवस गुड फ्राइडे के अवसर पर डिवाइन मर्सी गिरिजा घर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस पावन दिन पर चर्च परिसर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें ईसाई समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए उपवास रखा और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चर्च के फादर आला रमेश फॉल फ्रैंसिस जेवियर द्वारा प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग और मानवता के लिए दिए गए संदेशों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर क्रॉस यात्रा (क्रूस मार्ग) का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के कष्टों और उनके बलिदान को स्मरण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति और शांति से ओतप्रोत रहा। चर्च प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से आपसी प्रेम, भाईचारा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ। सभी शहर वासी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- श्रद्धालुओं अर्पित करते श्रद्धालु
फोटो परिचय- श्रद्धालुओं अर्पित करते श्रद्धालु
Post a Comment