बार एसोसिएशन के समारोह में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। दिन गुरुवार को नगर के हाटा स्थित सद्भाव मण्डपम गेस्ट हाउस में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के साथ नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई।

समारोह के मुख्य अतिथि तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश मिश्रा ने की कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और माल्यार्पण के साथ हुआ जिसके बाद शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ब्रजेश मिश्रा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस दौरान अध्यक्ष पद पर जितेंद्र गुर्जर महामंत्री अभिनीत कोषाध्यक्ष सुधीर दुबे संयुक्त सचिव अवनीश बुटालिया राघवेंद्र निरंजन और जितेंद्र परिहार ने शपथ ग्रहण की वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में सज्जीत जाटव ने पदभार संभाला। समारोह को संबोधित करते हुए तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में योगदान देगी। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने भी नवगठित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार एसोसिएशन न केवल विधिक बल्कि सामाजिक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर ने सभी अतिथियों और अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे बार एसोसिएशन की गरिमा बनाए रखते हुए अधिवक्ताओं के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर एल्डर्स कमेटी के सदस्य अवधेश द्विवेदी ओमप्रकाश अग्रवाल केके श्रीवास्तव रामवीर गुर्जर महेश कूदिया विज्ञान सीरोठिया विनोद अग्निहोत्री सुरेंद्र कुमार खरे उमेश व्यास ओमप्रकाश कौशिक हरिशंकर निरंजन विपिन पटेल रामहरि कुशवाहा सहित अनेक अधिबक्तागण उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन नरसिंह गहरवार ने किया और समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।
फोटो परिचय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी

Post a Comment

Previous Post Next Post