जैविक खेती से ही बच्चों के थाली में ज़हर मुक्त भोजन परोस सकते है: पूजा शुक्ला

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। आज ब्लॉक कुठौंद परिसर में मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता की उपस्थिति में तथा भाजपा नेत्री पूजा शुक्ला की अध्यक्षता में विकास खण्ड सभागार में पशुपालक, किसान एवं मजदूर भाईयों को भाजपा नेत्री पूजा शुक्ला नेता जी ने जैविक खाद्य , एवं जैविक खेती के फायदे के बारे बताते हुए कहा कि हर किसान के खूंटे पर एक गाय का होना आवश्यक है। तभी हम सब जैविक खेती कर सकते है और अपने बच्चों के थाली में ज़हर मुक्त भोजन परोस सकते है।

 आज से हम सब किसान मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रहीं गौशाला मे सहयोग कर कमियां दूर करेंगे और ब्लॉक कुठौंद के किसान भाइयों एवं बहिनों से आग्रह करते हुए कहा कि हम सब अपने बच्चों के जन्मदिन पार्टी, शादी की वर्षगांठ की पार्टी गाय को हरा चारा, गुड़ चना आदि खिलाकर भूसा आटा आदि सामग्री दान कर मनाया करें गाय की सेवा और जैविक खेती में अपने ब्लॉक का नाम जिले में ही नहीं प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे आओ मिलकर सहयोग करें अपने जनपद जालौन,ब्लॉक कुठौंद का नाम रोशन करें वहीं मंच पर भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला नेता जी ने  बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान को गौशाला सुचार रूप से चलने के लिए धन्यवाद आभार व्यक्त भी किया कार्यक्रम में रमाकांत उपाध्याय सदस्य गौ सेवा आयोग, डा. मनोज अवस्थी, बृजेन्द्र त्रिपाठी एडीओ पंचायत, शिवम् गुप्ता सचिव, पूजा शुक्ला भाजपा नेत्री,आशीष चतुर्वेदी, वरुण शुक्ला, सुरेश पाल सैकड़ों की संख्या में किसान बंधुओ उपस्थित रहें।
फोटो परिचय- अतिथियों का स्वागत करती भाजपा नेत्री पूजा शुक्ला 

Post a Comment

Previous Post Next Post