स्कूल चलो अभियान के तहत हसूपुरा रेंडर में जागरूकता रैली निकाली

(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन) । प्रदेश सरकार के आवाहन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे श्स्कूल चलो अभियानश् के अंतर्गत डा. अंबेडकर प्राथमिक पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हसूपुरा रेंडर, विकासखंड नदीगांव में एक जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया। रैली का उद्देश्य बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था।

विद्यालय प्रबंधक  रामशरण जाटव, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक श्री जाटव ने शिक्षकों से अपील की कि वे 15 अप्रैल तक घर-घर जाकर अभियान चलाएं और अधिक से अधिक बच्चों का दाखिला सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करें।

प्रभारी प्रधानाध्यापक को दी विदाई
रैली के पश्चात विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामरूप जाटव के सेवानिवृत्ति पर एक शैक्षिक एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चित्रांगन पांडे ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा गुरु-शिष्य परंपरा का कड़ाई से पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में संजय अज्ञानी एवं ओम प्रकाश बबलू द्वारा शैक्षिक एवं विदाई गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी राजेश जाटव एडवोकेट ने अपने ओजस्वी विचारों से किया।

इस अवसर पर शिक्षाविद् श्याम जी शर्मा, अरविंद गुर्जर, जेएनपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेश चंद्र पांडे, सम्राट अशोक समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह कुशवाहा, सचिव प्रांशु कुशवाहा, लाल सिंह कुशवाहा, पूरन सिंह चौहान, प्रधानाचार्य रूप सिंह कुशवाहा, शिक्षक विमल कुमार द्विवेदी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा कुशवाहा, रामस्वरूप जाटव, राजीव कुमार जाटव, गणेश नगर, धीरेंद्र कुशवाहा, अनूप जाटव, चेतराम जाटव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामरूप जाटव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
फोटो परिचय- सेवानिवृत्त पर स्मृतिचिन्ह देते प्रबंधक रामशरण जाटव 

Post a Comment

Previous Post Next Post