(राकेश कुमार)
रामपुरा (जालौन)। नगर पंचायत रामपुरा में सार्वजनिक पुस्तकालय निर्माण की मांग को लेकर वार्ड सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा को ज्ञापन सौंपा। वार्ड नंबर 8 की सभासद मीनू देवी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर अध्यक्ष को बताया कि रामपुरा में अभी कोई सार्वजनिक पुस्तकालय नहीं है। जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों व युवाओं को अध्ययन हेतु उचित संसाधन एवं शांत वातावरण नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी उच्च शिक्षा व परीक्षाओं की तैयारी में जुटे हैं। परंतु अध्ययन सामग्री व डिजिटल सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

प्रतिनिधियों ने मांग की कि एक सुसज्जित पुस्तकालय का निर्माण कराया जाए, जहां पाठ्य सामग्री, प्रतियोगी पुस्तकें व डिजिटल संसाधन उपलब्ध हों। ज्ञापन देने में अमित पुरवार पिंकी पुरवार, मनीष मोनस सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मांग पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक प्रस्ताव आगे बढ़ाया जाएगा। इस पहल को नगर के शैक्षिक विकास की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।
फोटो परिचय- नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन देते सभासद

Post a Comment