0 बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की ओर बड़ा कदम
(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत ऊमरी नगर पंचायत में स्थापित नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर नागरिक तक सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस आरोग्य मंदिर से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं, जांच और परामर्श एक ही स्थान पर मिलेंगी, जिससे दूरदराज के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी।

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार, डा. आनंद कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डा. प्रेम प्रताप, जिला शहरी स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव कुमार, चिकित्सा अधिकारी डा. महेंद्र कुमार, पीएचसी रामपुरा के डा. प्रदीप राजपूत समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। विधायक प्रतिनिधि महेश प्रताप सिंह राजावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार त्रिपाठी, धर्मेंद्र राजावत, सचिन सिंह सेंगर, डा. मनोज तिवारी, प्रधान सुभाष पाल, अवनीश याज्ञिक, शिवकुमार सिंह गौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए लाभकारी बताया।
फोटो परिचय-कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक

Post a Comment