विधिवत पूजन एवं उनके प्रिय गीतों के साथ संपन्न हुआ
(रामआसरे त्रिवेदी)
उरई(जालौन)।श्री हनुमान जी की जयंती के पावन पर्व पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर के सानिध्य में श्री बालाजी महाराज का सवामनी हवन का विधिवत पूजन एवं अर्चन तथा भजन कीर्तन के साथ संपन्न हुआ।
उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्री रमेश महाराज ददरी वाले के साथ वृजेश महाराज आचार्य जी एवं महिला संगीत मण्डली आदि द्वारा हवन संपन्न कराया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में सर्व श्री डा.राजकुमार खरया, राजेश वरधिया,पवन नाछौला, राजेश कन्थरिया, अमित गुप्ता लालू सभासद, लखनलाल गुप्ता, मनोज गुप्ता,अचल गुप्ता,अनिल कन्थरिया,बन्टी गुप्ता आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
Post a Comment