वारंट में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जालौन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैर-जमानती वारंट (छठॅ) में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जालौन के मार्गदर्शन में थाना कुठौन्द पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस के अनुसार, परिवाद संख्या 01/2017, धारा 452, 354, 323, 504, 506 भादवि से संबंधित मामले में अभियुक्त कालीचरन उर्फ कल्लू पुत्र रामकुमार (उम्र लगभग 40 वर्ष) एवं कैलाश पुत्र रामेश्वर (उम्र लगभग 60 वर्ष), निवासी ग्राम नवासी, थाना कुठौन्द, जनपद जालौन, काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इस पर माननीय न्यायालय ने दोनों के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कुठौन्द के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर दिनांक 6 अप्रैल 2026 को दोनों अभियुक्तों को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक तिरमल सिंह,उप निरीक्षक सर्वेश कुमार, कांस्टेबल 535 अनमोल सिंह एवं कांस्टेबल 1906 गौरव कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फोटो परिचय- गिरफ्तार वांछित

Post a Comment

Previous Post Next Post