(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। जनपद के कुठौन्द थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में आपसी विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को ग्राम भदेख निवासी पूरन राठौर (36) का अपने पड़ोसी रामऔतार राठौर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पूरन राठौर ने रामऔतार के सिर पर डण्डे से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रामऔतार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 5 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में थाना कुठौन्द में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा संख्या 36/2026 धारा 105/352/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 अप्रैल 2026 को सुबह 6ः25 बजे नैनापुर चौराहा, औरैया-जालौन रोड से आरोपी पूरन राठौर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डण्डा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद, उपनिरीक्षक शीलवन्त सिंह, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह तथा हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह शामिल रहे।
फोटो परिचय- गिरफ्तार युवक

Post a Comment