भाजपा ने ध्वजारोहण व संगोष्ठी के साथ 47वां स्थापना दिवस हर्षाेल्लास से मनाया

(हिमांशु खरकया)
उरई(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय उरई में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने जनप्रतिनिधियों के साथ ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

  ध्वजारोहण के पश्चात एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर यह पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने बताया कि जनपद के सभी 19 मंडलों के कार्यालयों तथा हर बूथ पर कार्यकर्ताओं ने यह दिन धूमधाम से मनाया। उन्होंने कहा कि “यह हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि देश के कोने-कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं।जिला पंचायत अध्यक्ष डा.घनश्याम अनुरागी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत है और भारत को सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए अटल संकल्पित है।
इस अवसर पर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा,जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेगर, अनिल यादव, रामलखन, उदयन पालीवाल, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, नवाब सिंह, शंभू दयाल सहित समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- स्थापना दिवस मनाते भाजपा नेता

Post a Comment

Previous Post Next Post