डॉ. अम्बेडकर माह का समापन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन) । बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच एवं दलित सम्मान व न्याय केंद्र की टीम ने अम्बेडकर माह के समापन पर कलेक्ट्रेट पहुँचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। टीम ने पूरे जिले के 134 गाँवों में स्थापित डॉ. अम्बेडकर प्रतिमाओं का सर्वेक्षण कर यथास्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

एड. कुलदीप बौद्ध ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के सिद्धांतों पर चलकर ही उनका वास्तविक सम्मान संभव है। टीम ने अप्रैल माह में 135 से अधिक गाँवों में जयंती-दलित सम्मान व न्याय सभाओं का आयोजन किया, जहाँ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा समुदाय की समस्याओं का संकलन किया गया।
ज्ञापन में माँग की गईं कि पूरे प्रदेश में डॉ. अम्बेडकर प्रतिमाओं का सर्वेक्षण कर जिलावार सूची जारी की जाए,जालौन के 134 गाँवों की प्रतिमाओं पर छतरी, बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरा एवं हरियाली के साथ सुन्दरीकरण किया जाए, गाँवों में नई प्रतिमा स्थापना के लिए प्रशासनिक अनुमति व स्वीकृति सरल बनाई जाए।गौरतलब है कि 7 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा 403 करोड़ रुपये के साथ “डॉ. अम्बेडकर मूर्ति विकास योजना” को मंजूरी दी गई थी, जिसके क्रियान्वयन की माँग की गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार, सनेशराजा, उषा देवी, एड. निकहत प्रवीन, एड. अजय सिंह, अनुराधा बौद्ध सहित 14 सदस्यीय टीम शामिल रही।
फोटो परिचय- ज्ञापन देते बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post