समझौता में छोड़ी गयी भूमि पर मिट्टी डालने पर कर दी मारपीट

अरविंद दुबे 
कोंच(जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी निवासिनी माया देवी पत्नी साहब सिंह ने दिन गुरुबार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि कुछ वक्त पूर्व ग्राम के ही निवासी राहुल भदौरिया पुत्र राज कुमार भदौरिया और मेरा जगह के विवाद पर 5 फीट जगह छोड़ने का समझौता पंचों ने करवाया था।

 और उसी छोड़ी गई जगह का दिनांक 30 अप्रैल 2026 को समय करीब 8 बजे सुबह मिट्टी डलवा रही थी तभी उक्त राहुल राज कुमार व अरबिंद व सीपू पुत्रगण लल्लू एवं सोनू पुत्र राज कुमार एक राय होकर मिट्टी डालने से मना करने लगे जिस पर मैने समझौता की बात कही तो उक्त लोग गाली गलौच करते हुए मुझे मारने पीटने लगे शोर सुनकर मेरा पुत्र बिकास आ गया तो उक्त लोगों ने उसे भी मारापीटा इसी बीच पड़ोसी आ गए तो उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए माया देवी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
फोटो परिचय- प्रार्थना पत्र देने जाते पीड़ित

Post a Comment

Previous Post Next Post