राकेश कुमार
रामपुरा(जालौन)। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश अनुसार आज रामपुरा बाजार तिराहे पर उपनिरीक्षक जगदीश कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने विशेष रूप से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर रोक लगाने पर जोर दिया। कई स्थानों पर कम उम्र के वाहन चालकों को रोककर उनके अभिभावकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें।
उपनिरीक्षक जगदीश कुमार दुबे ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट का उपयोग करें किसी प्रकार का नशा करके वाहन ना चलाएं तेज गति का प्रयोग ना करे दो पहिया वाहन पर तीन लोग बैठकर यात्रा न करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके वाहन चेकिंग में उपनिरीक्षक जगदीश कुमार दुबे के साथ कॉन्टेबल आकाश जैन विपिन कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- दो पहिया वाहनों की जांच करती पुलिस

Post a Comment