- नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने काग्रेस पर साधा निशाना
राकेश कुमार
रामपुरा(जालौन)। कस्बा रामपुरा में महिलाओं ने अपने अधिकारों और सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर जोरदार जन आक्रोश पद यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च किया तथा विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज बुलंद की। रैली में शामिल महिलाओं ने कहा कि महंगाई, उत्पीड़न, बेरोजगारी और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों ने समाज की स्थिति चिंताजनक बना दी है।

उन्होंने कहा कि कई बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान समय पर नहीं किया जाता, जिसके कारण महिलाओं को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।महिलाओं ने पद यात्रा के दौरान जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें प्रशासन तक पहुंचाईं। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून लागू करने, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, सामाजिक योजनाओं का लाभ सही तरीके से पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
यह जन आक्रोश पद यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ देखने को मिली। रैली के कारण पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई। लोगों के बीच भी महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल रामपुरा की यह जन आक्रोश रैली क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है और आने वाले दिनों में इसके राजनीतिक असर भी देखने को मिल सकता हैं। आज की पदयात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा द्वारा सभासद राखी देवी भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, माधुरी भदौरिया, मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति, , मनोनीत सभासद संतोष खटीक, चेयरमैन प्रतिनिधि ओम प्रकाश, अजय सिंह राजावत राजा चित्तर सिंह प्रधानाचार्य मनीष मोनस अरुण सोनी स्कूल की बच्ची सहित महिलाएं बड़ी सख्या मौजूद रही सुरक्षा व्यवस्था हेतु उप निरीक्षक जगदीश दुबे कांस्टेबल विपिन कुमार यादव व मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन हिमांशु चिरवरिया द्वारा किया गया।
फोटो परिचय- जन आक्रोश महिला अधिकार यात्रा निकालती नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा
फोटो परिचय- जन आक्रोश महिला अधिकार यात्रा निकालती नगर अध्यक्ष गायत्री वर्मा
Post a Comment