जनगणना प्रशिक्षण का समापन, 9 दिनों में 900 कार्मिकों को दी गई विस्तृत जानकारी

कैफ रजा 
कालपी(जालौन)। भारत की जनगणना 2026 की तैयारियों के तहत एमएसवी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हो गया। नौ दिनों तक चले इस अभियान में करीब 900 कार्मिकों को जनगणना से जुड़ी प्रक्रियाओं, तकनीकी पहलुओं और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई। अंतिम दिन प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशिक्षुओं को निष्पक्षता और ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

समापन सत्र में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मियों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए इसे पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही आंकड़े ही योजनाओं की नींव होते हैं, इसलिए प्रत्येक कार्मिक अपनी भूमिका गंभीरता से निभाए।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला व मुकेश कुमार, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चैधरी सहित अन्य अधिकारी और शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को सफल बताते हुए कहा कि इससे जनगणना कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में मदद मिलेगी।
फोटो परिचय- जनगणना प्रशिक्षण को संबोधित करते एसडीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post