कैफ रजा
कालपी (जालौन)। अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पदों पर कुल 12 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए, जिससे बार परिसर में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष और महामंत्री जैसे प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला होने के संकेत मिल रहे हैं।
निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार और अवधेश सिंह सोलंकी ने नामांकन किया है। वहीं महामंत्री पद पर मोहम्मद आमीन और अशोक मोहन राय खन्ना के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पद पर दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव (गोलू) और कोषाध्यक्ष पद के लिए अमर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी कई दावेदार सामने आए हैं। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (डब्बू) और उदय सिंह यादव ने पर्चा भरा है, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए हेमंत साहू, तरुण गुप्ता और रोहित कुमार ने अपनी दावेदारी पेश की है।
निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 30 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान 8 मई को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
फोटो परिचय- नामांकन करते अधिवक्ता

Post a Comment