जालौन में चचिया सास व दामाद के शव सूखे नाले में बरामद, लोकलाज में खाई जहर


(हिमांशु खरकया) 
उरई (जालौन)। थाना कालपी क्षेत्र के लुहरगांव से करीब एक किमी दूर जंगल में रविवार शाम करीब पांच बजे सूखे नाले से दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान लुहरगांव निवासी प्रमोद साहू (40) और उनकी चचिया सास ग्राम बबीना निवासी पूनम के रूप में हुई। दोनों 27 मार्च को घर से भाग गए थे।
मौके पर पहुंची पुलिस को जहर की दो आधी-आधी डिब्बी (सल्फास), चार गोलियों के पाउच, एक बाइक और मोबाइल मिला। शवों के कुछ हिस्से जानवरों ने नोंच लिए थे। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोकलाज के चलते दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या की है।
पहले से थे अवैध संबंध
प्रमोद की पत्नी कुछ साल पहले ट्रक चालक के साथ भाग गई थी। उसके बाद प्रमोद हरियाणा के मानेश्वर में रहने वाले अपने चचिया ससुर हरीशंकर के घर आना-जाना लगा था। यहां उसकी पूनम (हरीशंकर की पत्नी) से अवैध संबंध बन गए। मामला भांपने पर हरीशंकर ने प्रमोद को घर आने से मना कर दिया, लेकिन दोनों मिलते रहे। 27 मार्च को प्रमोद पूनम को ओला बाइक पर बैठाकर उरई ले आया। दो दिन बाद पूनम के न लौटने पर हरीशंकर ने 30 मार्च को मानेश्वर के इंडस्ट्री-7 चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post