नगर पंचायत कोटरा ने गर्मी से पहले पेयजल संकट का किया समाधान



कोटरा (जालौन)। गर्मी के सीजन से पहले नगर पंचायत कोटरा ने पेयजल की कमी वाले मोहल्लों में पानी पहुंचाकर राहत प्रदान की है। नगर पंचायत अध्यक्ष सिया शरण व्यास व अधिशासी अधिकारी उमाकांत सिंह की दूरदर्शी नीतियों से कई वार्डों में पाइपलाइन योजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण की गईं।
वार्ड छोटी माता में सभासद अनीता देवी अग्रवाल के प्रस्ताव पर कुएं से चंद्रशेखर के मकान तक, वार्ड नंबर 5 में सभासद छत्र साल नायक द्वारा नरसिंह जी की कुईया से इस्लामिया स्कूल तक, तथा मुगलाना घाट में सभासद मोहिनी देवी पांचाल द्वारा ब्रह्म सिंह के मकान से पहलाद यादव के मकान तक पाइपलाइन डाली गई। इन क्षेत्रों में अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो गया है।
नगर पंचायत ने शासन से प्राप्त धनराशि से पूरे नगर में पानी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। पहले कई वार्डों में सोलर हेड पंप लगाकर सीधे नल द्वारा जलापूर्ति शुरू की जा चुकी है। नागरिकों ने नगर पंचायट का आभार जताया है। अध्यक्ष व्यास ने बताया कि नारेघाट वार्ड की समस्या का भी जल्द समाधान किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post