---राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई के जनरल सर्जरी विभाग का कमाल
जालौन। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन (उरई) के प्रधानाचार्य डा० अरविन्द त्रिवेदी के कुशल नेतृत्व मे सर्जरी विभाग की बड़ी उपलब्धि। ग्राम- मकरंदापुर, गुरूग्राम जिला-कानपुर देहात की निवासिनी श्रीमती बेबी पत्नी श्री रामदयाल चौहान लगभग 02 वर्षों से पेट में गांठ की समस्या से पीड़ित थी, जो कि पेट के निचले हिस्से से शुरू होकर पूरे पेट मे फैल गई थी।
रोगी के द्वारा अपना इलाज कानपुर, कानपुर देहात तथा उरई के कई प्राइवेट अस्पतालों में कराया। परन्तु गांठ का आकार बहुत बड़ा होने के कारण आपरेशन करने से कई प्राइवेट चिकित्सालयों द्वारा मना कर दिया गया। रोगी दिन-मंगलवार को विभागाध्यक्ष, सर्जरी विभाग डा० निशान्त सक्सेना को ओ०पी०डी० में दिखाने आई। परीक्षणोंपरान्त रोगी भर्ती कराकर उसकी जांच कराई गई। रोगी खून की कमी से भी पीड़ित थी। रोगी की फिटनेस के उपरान्त उसका सफल ऑपरेशन किया गया, जिसमें पेट से 20 किलोग्राम की गांठ निकाली गई। आपरेशन से पूर्व 04 यूनिट एवं आपरेशन के दौरान 02 यूनिट रक्त रोगी को चढ़ाया गया। आपरेशन अत्यन्त जटिल था। वर्तमान में रोगी पूर्णरूप से स्वस्थ है।
उक्त ऑपरेशन में सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा० निशान्त सक्सेना के अतिरिक्त डा० आदर्श डान्डे, डा० नीरज राजपूत, डा० रेनू एवं निश्चेतना विभाग के डा० अनिल के अतिरिक्त सर्जरी विभाग पी०जी० छात्र डा० अरूण चौधरी एवं नर्सिंग स्टाफ सुश्री मनीषा एवं अन्य कर्मियों के द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
Post a Comment