उरई(जालौन)। आगामी 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय बैठक राज्यपाल रिजॉर्ट, उरई में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की।
इस अवसर पर उर्विजा दीक्षित ने कहा कि 6 अप्रैल का दिन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि देश के कोने-कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्षाेल्लास के साथ मनाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए बताया कि 5 अप्रैल को सभी मंडल कार्यालयों एवं जिला कार्यालय पर फूलों, लाइटिंग और रंगोली द्वारा सजावट की जाएगी। 6 अप्रैल को पार्टी के सभी कार्यालयों पर पार्टी का ध्वज फहराने के उपरांत मिष्ठान वितरण किया जाएगा। साथ ही 6 एवं 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
बैठक के उपरांत भाजपा द्वारा नवनियुक्त जिला टीम का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा जनपद की नगर पालिका एवं नगर पंचायत के नामित सभासदों का भी भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डा. घनश्याम अनुरागी, विधायक मूलचंद्र निरंजन, जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, संजीव उपाध्याय, बाबा बालकदास, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, प्रशांत द्विवेदी, अमित पाण्डेय, अशोक राठौर, रेखा वर्मा, अमित निरंजन, विनोद अहिरवार, रामजी राजपूत, आकाश गहाई, मनोज यादव एवं सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ भाजपाई
Post a Comment