नगर पालिका परिषद, उरई का वार्षिक बजट 2026-27 बोर्ड बैठक में पारित


-अनुमानित आय 96.13 करोड़, व्यय 95.73 करोड़, 2.64 करोड़ का इतिशेष
 हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। नगर पालिका परिषद, उरई के सभागार में वार्षिक बजट बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चैधरी ने की तथा संचालन लेखाकार मैथिलीशरण गुप्त ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने विकास कार्यों पर प्रकाश डाला।

बैठक में वर्ष 2026-27 के मूल बजट का मसविदा रखा गया, जो आलोच्य वर्ष के गत 10 माह के वास्तविक आय-व्यय एवं विगत वर्षों के अनुभवों को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियोंध्कर्मचारियों से विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया था।
बजट प्रस्ताव में प्रारम्भक अवशेष (01.04.2025 के अनुसार)रू ₹41,35,95,394 प्रस्तावित आय (2026-27)रू ₹96,13,00,000कुल उपलब्ध कोष ₹1,37,48,95,394प्रस्तावित व्यय (2026-27)रू ₹95,72,50,000अनुमानित इतिशेष (शेष)रू ₹2,64,53,394 का अनुमान रखा गया है।
बैठक के प्रमुख 14 प्रस्तावों में से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी फोकस किया गया जिसमें वार्षिक बजट 2026-27 को स्वीकृति हेतु प्रस्तुत। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अनुबंध निरस्त कर पुनः निविदा आमंत्रित करने की अनुमति। ष्नवयुग पालिका योजनाष् के क्रियान्वयन की अनुमति। भूमि सं. 204 (गाटा 518, रकबा 7.26 एकड़) पर जिलाधिकारी के आदेशानुसार कब्जा हटाने की अनुमति प्रदान की गई।बैठक में सभी बोर्ड सदस्यों ने प्रस्तावित बिंदुओं पर गहन चर्चा की। पालिका प्रशासन ने इसे जनहितैषी एवं विकासोन्मुख बजट बताया।
फोटो परिचय- बैठक में मौजूद पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post