उरई (जालौन) जनपद का युवाओं का अग्रणी संगठन भारत वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्टेशन रोड उरई में शर्बत वितरण किया गया। जिससे शीतल शर्बत से राहगीरों ने अपना गला तर किया।
गौरतलब रहे कि भीषण गर्मी में लोग जब घर से निकलने से हिचकने लगे हैं ऐसे भीषण गर्मी में युवाओं की टीम जिसमें भारत वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष शुभम राज अग्रवाल,आदित्य सिंह, युवराज सिंह तोमर,अंश मिश्रा, प्रपुज्य दुबे, शुभ सोनी ,अनमोल गहोई, संकल्प दीक्षित,धीरेंद्र सिंह गौर आदि सदस्यों ने स्टेशन रोड पर शीतल शर्बत का वितरण किया। यह शर्बत कार्यक्रम के दौरान राहगीरों को रोक रोक कर शर्बत पिलाया गया। जहां लोगों ने ठण्डे शर्बत का खूब मजा लिया और युवाओं को शुभकामनायें दीं।
फोटो 28उरई 1 है
फोटो परिचय -शर्बत बांटते युवा।
Post a Comment