राकेश कुमार
माधौगढ (जालौन)। तहसील की ग्राम पंचायत मींगनी के मजरा भगवानपुरा में स्थित बारातशाला के परिसर में चल रहे महायज्ञ में रात के समय प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन बडे ही उत्साह के साथ किया गया।
रामलीला की शुरूआत गणेश पूजन वंदना के साथ उद्योगपति राघवेंद्र सिंह धांकरे ने श्री शंकर दास महाराज के आशीष से फीता काटकर की तो कलाकारों ने कोरसगान के साथ भक्ति गीतों से भक्तों को ज्ञानार्जन कराया तो वहीं विदूषक प्रेम लला धंजा डांसर कामिनी महानगर कानपुर और स्नेहा रानी महानगर कानपुर ने लोगों का भरपूर मनोरंजन कराया लीला की शुरूआत दशरथ जी के मन में पुत्र न होने की ग्लानि से हुआ
गुरू की आज्ञा से राजा दशरथ ने ऋंगी ऋषि के माध्यम से विशालकाय पुत्रेष्टि यज्ञ कराया तो दशरथ जी को एक नहीं चार पुत्रों के जन्म का आशीष मिला माता कौशल्या के सदन में भगवान विष्णु ने अपना चतुर्भुजी रूप दिखाया तो कौशल्या ने पुत्र रूप में आने के लिए कहा तो भगवान विष्णु ने बालक रूप रखकर किलकारी मारने लगे महाराज दशरथ के यहां चार पुत्रों के जन्म को लेकर खूब सोहर और बधाई गीत गाए गये तो महिला और पुरूष भक्तों ने खूब बधाईयां दीं राम का रामहरी ने अग्निदेव का गंगाराम ने दशरथ का डा बिहारी लाल आचार्य आलराउंडर हरी शंकर कौशल्या कामिनी महानगर कानपुर कैकेई स्नेहा रानी ने व्यास बीडीभारती कैलिया नाल वादक संजय बोहरा सुंदर मंचन कर लोगों का मन मोह लिया इस मौके पर एडवोकेट अखिलेश सविता विपिन कुमार अवधेश दौदेरिया दौलत सिंह गुड्डू परिहार मान सिंह पाल समेत सैकडों लोगों की मौजूदगी रही है रामलीला का सफल संचालन एडवोकेट अखिलेश सविता ने किया है
Post a Comment