राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तहसीलदारों व बैंक प्रबंधक की समन्वय बैठक संपन्न

हिमांशु खरकिया 
उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आज जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी-अपर जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में तहसीलदारों व जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक की बैठक हुई।

 श्री द्विवेदी ने तहसीलदारों को राजस्व वादों के अधिकतम निस्तारण, बार एसोसिएशन से समन्वय, वादकारियों को सुलह के लिए प्रेरित करने, मीडिया से प्रचार-प्रसार और लेखपालों के सहयोग के निर्देश दिए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शाम्भवी ने जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अनुराग सक्सेना से बैंकों के उन बकाया ऋण मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित करने को कहा, जिनमें सुलह की संभावना हो। इस अवसर पर तहसीलदार माधौगढ़, जालौन तथा नायब तहसीलदार कालपी, कोंच व उरई उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- बैठक करते अपर जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी व अन्य 

Post a Comment

Previous Post Next Post